भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन रारह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बाजरा खरीद का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती बीना महावर को ज्ञापन सौपा ।

 आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरतपुर द्वारा भाजपा राजस्थान के प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव जी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता जी की अध्यक्षता में एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन रारह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा  बाजरा खरीद का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती बीना महावर को ज्ञापन सौपा ।




भाजपा किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोहन रारह ने बताया आज ज्ञापन देकर राजस्थान सरकार से मांग की गई है कि राजस्थान के किसान की मुख्य फसल बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार ने 2250 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है ।

इसलिए राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए  ताकि खरीद समय पर हो सके और किसान को बाजरे का लाभकारी मूल्य मिल सके । 

भाजपा के प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव ने कहा राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों के साथ वादाखिलाफी करके सत्ता में आई है कांग्रेस के आलाकमान ने 10 दिन में कर्जा माफी की घोषणा की थी लेकिन 3 साल हो गए आज  तक कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा मांफ नहीं किया । 

भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता जी ने कहा कांग्रेस ने किसानों के साथ केवल वोट बैंक की राजनीति की है किसानों के हित एवं उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया ।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि , किसान नेता उपस्थित रहे जिनमे भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज बिजवारी , धनेश कासौट, प्रदेश कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र कुंतल, जिला उपाध्यक्ष कुंवर सिंह का तत्तामड ,धर्मेंद्र बिनुउआ , प्रताप सिंह मेहरावर , जिला मंत्री नीरज चौधरी, बालमुकुंद सिंह बालो,  जिला कार्यालय मंत्री नौनिहाल सिंह एडवोकेट, कमांडेंट ओमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद मानवी, राजविंदर सिंह धम्मू  ,  कपिल फौजदार, रामेश्वर बैसला, सुरेंद्र सिंह सिनसिनवार ,गजेंद्र सिंह टंटा, दीपू बेलारा ,अनिल कुमार, शिवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, अरविंद, हरवीर सिंह, कमल सिंह इंडोलिया, डालचंद गरासिया, बच्च सिंह , जितेंद्र सिंह सोगरवाल योगेश सेजवाल ,धनेश चंद , आदि उपस्थित रहे

         मोहन रारह

        जिला अध्यक्ष

 भाजपा किसान मोर्चा जिला         

           भरतपुर

टिप्पणियाँ