संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव के प्रेरक सानिध्य में विद्या भारती जनजाति क्षेत्र की राष्ट्रीय बैठक अबोतानी निकेतन पाचीन अरुणाचल प्रदेश में संपन्न हुई....

 *ललित गोलेछा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट✍🏽*

कुशलगढ़ 11 दिसंबरविद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव के  प्रेरक सानिध्य में  विद्या भारती जनजाति क्षेत्र की  राष्ट्रीय बैठक अबोतानी निकेतन पाचीन अरुणाचल प्रदेश में संपन्न हुई....




                बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दे जैसे-जनगणना,सामाजिक सुरक्षा,जनजाति क्षेत्र की आगामी चार वर्ष की योजना,स्वावलम्बन,चिकित्सा, प्रकल्प योजना पर चिन्तन मन्थन किया गया,

            बैठक में अरूणाचल सरकार के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार श्री मान ताई तागक ने अरूणाचल प्रदेश  सरकार की और से स्वागत एवं अभिनन्दन किया,साथ ही अरूणाचल प्रदेश में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को सभी के समक्ष रखा, बैठक के समापन सत्र में अरुणाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मान तबा तेदर ने शिक्षा मे हुऐ अरूणाचल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की उन्होने कहा कि विद्या भारती देश की शिक्षा व्यवस्था का प्राण है,

   बैठक मे विद्या भारती जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के राष्ट्रीय संयोजन सुहास देश पाण्डेय रायपुर भी पुरा समय रहे,

    सौभाग्य से राजस्थान की जनजाति शिक्षा के सचिव  मानेंग पटेल,सह सचिव नारायण गमैती ने भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

       तीन दिवसीय बैठक में जनजाति क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा के नये प्रकल्प स्थापित करने की भी योजना बनी है विद्या भारती राजस्थान के पदाधिकारी। मनिग पटेल जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख कैलाश राव जानकारी दी

टिप्पणियाँ