युवा वर्ग और राष्ट्रप्रेम' पत्रिका प्रकाशित - कक्षा 4 की पाखी जैन ने किया शानदार संचालन

 'युवा वर्ग और राष्ट्रप्रेम' पत्रिका प्रकाशित


- कक्षा 4 की पाखी जैन ने किया शानदार संचालन



वीसी चौधरी जनतंत्र की आवाज रिपोर्टर लसाडिया उपखंड क्षेत्र उदयपुर राजस्थान 




         मनसंगी साहित्य संगम की 'युवा वर्ग और राष्ट्रप्रेम'नामक ई-पत्रिका 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर वर्चुअल प्रकाशित हुई। मु.अ. जतिन मंडल युवा कवि,अति वि.अ.पुनम रानी तिवारी रांची, वि.अ.डॉ श्री लता सुरेश बेंगलुरु,कल्याणी झा कनक,ममता मनीष सिंहा थी। सरस्वती वंदना वैष्णवी नीमा ने व स्वागत गीत मंगल कुमार जैन ने प्रस्तुत किया। संपादक काजल भार्गव, संकलनकर्ता हिमांशु गोयल दिल्ली, संचालिका पाखी जैन उदयपुर, मंगल कुमार जैन उदयपुर, सुरंजना पाण्डेय सहित देश भर के 48 रचनाकारों को मनसंगी के संस्थापक अमन राठौड़ मन जी व सह संस्थापिका मनीषा कौशल ने डिजीटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा बाल कवयित्री पाखी जैन ने सुमधुर आवाज में पुर्ण आत्मविश्वास से पत्रिका विमोचन कार्यक्रम व काव्य गोष्ठी का संचालन कर सभी को खूब आकर्षित किया।


पाखी के कुशल संचालन को देखकर रांची की प्रसिद्ध साहित्यकार पूनम रानी तिवारी ने कहा कि पाखी को आज हमने पंख देकर खुले आसमान में अपनी पूरी ताकत से उड़ने के लिए छोड़ दिया है। अब पाखी जितना चाहे उतना उड़ सकती है। हम मनसंगी साहित्य संगम परिवार के साथ उसके पंखो को और मजबूत करेंगे। वह अपने साहित्य सृजन से भविष्य में हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण सेवा करेगी।

टिप्पणियाँ