किसानों को अब स्वयं के बारदानें में धान लाने की जरूरत नहीं -



समर्थन मूल्य पर धान खरीदी-


किसानों के लिए सुखद ख़बर,


 किसानों को अब स्वयं के बारदानें में धान लाने की जरूरत नहीं - 




 14,803 गठान बारदानों की आवश्यकता के विरुद्ध समितियों में 15,469 गठान बारदानें उपलब्ध,


जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी, 2022/  जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने अब अपने स्वयं के बारदानों में धान खरीदी केन्द्र तक लाने की समस्या से निजात मिल गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले की सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदानें उपलब्ध करा दिए गए है।


 जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। आगामी दिवसों में 69,383 किसानों से 2,96,066 मेट्रिक टन धान खरीदी किया जाना शेष है। जिसके लिए 14,803 गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। इसके जिले में 15,469 गठान बारदानें उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अब समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए किसानों को स्वयं के बारदानें में धान  लाने की आवश्यकता नहीं है। सभी समितियों में पर्याप्त संख्या में बारदानें उपलब्ध है।

     कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य प 239 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों की सहुलियत के लिए उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1,99,930 किसानों से 8,42,121 मेट्रिक टन धान उपार्जन लक्ष्य है। अबतक कुल 23 खरीदी दिवस में 1,30,547 किसानों ने 5,46,055 मेट्रिक टन धान बेच लिया है। प्रतिदिन औसत 5,675 किसानों से 23,741 मेट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। शेष 16 खरीदी दिवसों में 69,383 किसानों से 2,96,066 मेट्रिक टन धान खरीदी किया जाना शेष है, जिसके लिए 14,803 गठान बारदानें की आवश्यकता होगी। इसके विरुद्ध जिले में 15,469 गठान बारदानेंं उपलब्ध है।

  अब आगामी दिनों में धान खरीदी के लिए किसानों से बारदाना लेने की आवश्यकता नहीं है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है

टिप्पणियाँ
Popular posts
मेरा अधिकार संस्था ने 5000 झंडे निशुल्क वितरित किए
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
गरीबो के आसियाने हटाकर गांधीनगर पोस्ट ऑफिस मार्ग पर नाले से सटकर पालिका प्रसाशन की मिली भगत से खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर को भेजा ज्ञापन।
चित्र
राव घीसाराम स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स का माला व साफा पहनाकर किया सम्मान
चित्र