फायरिंग कर रहे दो पशु चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा,*

 *फायरिंग कर रहे दो पशु चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा,*


सुभाष तिवारी लखनऊ


              जौनपुर। जफराबाद कस्बे के बाईपास पर रविवार को देर रात पशु चोरों ने अपने आप को घिरते देख गांव वालों पर फायरिंग कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए गांव के नौजवानों ने दो पशु तस्करों को दबोच लिया। दो घंटे तक गांव वालों और पशु चारों से संघर्ष चला। अंततः अपने आप को घिरते देख तीन चार पहिया वाहन से एक दर्जन पशु तस्कर फरार हो गए। दो को असलहे व 25 हजार नगद के साथ गांव के नौजवानों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

      बीती रात जफराबाद बाईपास पर दो पिकअप वाहन तथा दो फोर व्हीलर बोलेरो गाड़ी से 15 की संख्या में पशु तस्कर पहुंचे। बाईपास से 100 मीटर की दूरी पर राजदेव राजभर के घर से दो पशु खुटे से छोड़कर पिकअप वाहन की तरफ ले जा रहे थे। राजदेव राजभर के छोटे पुत्र सोनू राजभर की नींद खुल गई। लघुषंका करने के लिए घर से बाहर आए। उसकी नजर घर के सामने खूटे पर पड़ी। भैंस नहीं थी। सोनू घर से बाहर निकला उसकी नजर पशु तस्करों पर पड़ गई। भैंस को पिकअप पर लादने का प्रयास कर रहे थे। 

     सोनू ललकारते हुए पशु तस्करों की तरफ बढ़ा।   तस्करों ने सोनू पर पथराव कर दिया। सोनू शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। गांव के दर्जनों नौजवान सोनू के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दिया। नौजवान हाईवे पर वाहन के चारों तरफ घेर लिए। पशु तस्कर लगातार ईट पत्थर चला रहे थे। फायरिंग कर रहे थे। लेकिन गांव के नौजवान हिम्मत नहीं हारे। अंततः अपने आप को संकट में देख तीन वाहन लेकर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। लेकिन एक वाहन को भागते समय नौजवानों ने स्टेरिंग पकड़कर घुमा दिया। हाईवे के किनारे वाहन गड्ढे में पलट गया। जिसमें छ पशु थे। दो दबकर मर गए। उक्त वाहन में दो पशु तस्करों को असलहे व कारतूस के साथ गांव वालों ने दबोच लिया। जमकर पिटाई की। चार बजे भोर में गांव वालों ने जफराबाद पुलिस को सूचना दिया। थाना अध्यक्ष सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। असलहा कारतूस व 25 हजार नगद रुपए के साथ गांव वालों ने उक्त दोनों पशु तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया।


*60 साल से अधिक वालों को प्रीकॉशनरी डोज की शुरुआत,*

सुभाष तिवारी लखनऊ


        जौनपुर। कोरोना वायरस बचाव के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमार्विड रोगियों को प्रीकॉशनरी डोज की शुरुआत हुई। राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ संजय कुमार के साथ कई अन्य अधिकारियों ने बूस्टर डोज लगवाया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी कोरोना का टीका नहीं लगाया है, जल्द से जल्द लगवा लें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइंस  का शत-प्रतिशत पालन करें, जिससे जनपद में संक्रमण का प्रसार न हो सके। मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ में जाने से बचें। एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बना कर रहें। कुछ भी छुएं तो साबुन-पानी से हाथ धुलें।  जनपद में 15 से 18 वर्ष के 3,15,205 किशोर-किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष 75,112 से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। फ्रंटलाइन वर्कर के अंतर्गत आने वाले चुनाव की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल  हैं। इन लोगों को प्रीकाशन  डोज लगवाना अनिवार्य है। 93 टीकाकरण केंद्र - डीआईओ डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोमार्विड लोगों को प्रीकाशन  डोज (एहतियाद टीका) के लिए 93 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जो कि जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर हैं।   ऐसे रजिस्ट्रेशन - यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर शेख अबजाद ने बताया कि कोविन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग के लिए स्लाट उपलब्ध हैं। वैक्सीनेशन सेंटर पर भी बिना आनलाइन बुकिंग के जाने पर भी स्वास्थ्यकर्मी आनस्पाट रजिस्ट्रेशन करके तुरंत टीका लगा देंगे। अभी तक की स्थितिरू  जनपद में 18 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी 34,26,408 है। इसमें से 31,41,981 से ज्यादा लोगों को टीके की पहली डोज़ का टीकाकरण लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। अब तक 52,82,756 से अधिक कुल डोज लगाई जा चुकी हैं। जनपद में 19,73,943 से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी प्रथम डोज से वंचित है तो वह अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें। इसके साथ ही जिन लोगों का दूसरी खुराक लगवाने का समय आ गया है, वह अपनी दूसरी खुराक अवश्य लगवा लें।   उद्घाटन के मौके पर कोल्ड चेन मैनेजर शेख अबजाद, संयुक्त राष्ट्र बाल आपात कोष (यूनीसेफ) की डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजेशन को-आर्डिनेटर (डीएमसी) गुरदीप कौर, अर्बन कोआर्डिनेटर प्रवीन पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


  *तीन पीढ़ियों संग हिंदी के विकास में जुटा है परिवार,*

सुभाष तिवारी लखनऊ


       जौनपुर। विश्व हिन्दी दिवसश् प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना व हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। हिंदी को लेकर तमाम संस्थाएँ, सरकारी विभाग व विद्वान अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इन सबके बीच जौनपुर का एक परिवार ऐसा भी है, जिसकी तीन पीढ़ियाँ हिंदी की अभिवृद्धि के लिए न सिर्फ  प्रयासरत हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर कई बार सम्मानित भी हैं। जिले के  मछलीशहर तहसील के बरसठी ब्लॉक अंतर्गत सरावां गाँव निवासी एवं सम्प्रति वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के परिवार में उनके पिता श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ पत्नी सुश्री आकांक्षा यादव और दोनों बेटियाँ अक्षिता व अपूर्वा भी हिंदी को अपने लेखन से लगातार नए आयाम दे रही हैं। देश-दुनिया की तमाम पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव की 7 और पत्नी आकांक्षा की 3 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में इस परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी है।  के श्रेष्ठ ब्लॉगर दम्पतिश् सम्मान से विभूषित यादव दम्पति को नेपाल, भूटान और श्रीलंका में आयोजित श्अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलनश् में “परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान” सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जर्मनी के बॉन शहर में ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान श्पीपुल्स चॉइस अवॉर्डश् श्रेणी में सुश्री आकांक्षा यादव के ब्लॉग श्शब्द-शिखरश् को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। सनबीम स्कूल, वरुणा, वाराणसी में अध्ययनरत इनकी दोनों बेटियाँ अक्षिता (पाखी) और अपूर्वा भी इसी राह पर चलते हुए अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के बावजूद हिंदी में सृजनरत हैं। अपने ब्लॉग श्पाखी की दुनियाश् हेतु अक्षिता को भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में श्राष्ट्रीय बाल पुरस्कारश् से सम्मानित किया जा चुका है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, श्रीलंका (2015) में भी अक्षिता को “परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया गया। अपूर्वा ने भी कोरोना महामारी के दौर में अपनी कविताओं से लोगों को सचेत किया।

*सम्पादक मण्डल जनपद इकाई की कार्यकारिणी घोषित,*

          जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की बैठक सोमवार को कलेक्टेªट स्थित पत्रकार भवन में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रामजी जायसवाल ने किया। इस मौके पर सदस्यता अभियान पर बल देते हुये नयी कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा भी कर दी गयी। 

     संरक्षक मण्डल के सदस्य जय प्रकाश मिश्र एवं राकेशकान्त पाण्डेय की देख-रेख अध्यक्ष रामजी जायसवाल द्वारा नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी। घोषणा के अनुसार महामंत्री छोटे लाल सिंह के अलावा प्रवक्ता डा. ब्रजेश यदुवंशी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अरविन्द पटेल, संगठन मंत्री मंगला प्रसाद तिवारी, अनिल गौतम, संयुक्त मंत्री लालजीत डेमोस एवं मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रजापति बनाये गये।

       इस पर उपस्थित तमाम सम्पादक बंधुओं ने नयी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।   रामचन्द्र नागर, सूरज साहू, डा. अनिल दूबे आजाद, मो. रऊफ खान, सै. नौशाद अली, शब्बीर हैदर, अरूण सिंह, अजय प्रताप पाल, दीपक मिश्रा सहित तमाम सम्पादक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ