प्रयागराज: भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल की चचेरी बहू ने खाया जहर; चली गई जान*

 *प्रयागराज: भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल की चचेरी बहू ने खाया जहर; चली गई जान*


    

सुभाष तिवारी लखनऊ

                                                             प्रयागराज: भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल की चचेरी बहू कोमल सिंह (30) ने जहर खाकर जान दे दी। उनकी आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं मगर सभी स्तब्ध हैं। सांसद के बेटे दीपक पटेल का कहना है कि कोमल इलाज कराने की खातिर कुछ दिन पहले उनके निवास पर भी आई थीं और डाक्टरों को फोन करवाया था।


बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात की है। कोमल सिंह की शादी करीब चार साल पहले कचहरी रोड निवासी आलोक सिंह से की गई थी। आलोक सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। उनका तीन साल का बेटा भी है। परिवार के लोगों के अनुसार, शनिवार रात अचानक कोमल सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद स्वजनों ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह इलाज के दौरान कोमल की मौत हो गई।


कोमल की आकस्मिक मौत से परिवार में मातम छा गया। स्वरूपरानी नेहरू पुलिस चौकी से मेमो मिलने के बाद कर्नलगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और परिवार के लोगों से बातचीत के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। डाक्टरों ने शव से विसरा सुरक्षित कर लिया, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि सल्फास खाने से कोमल की मृत्यु हुई है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
मेरा अधिकार संस्था ने 5000 झंडे निशुल्क वितरित किए
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
गरीबो के आसियाने हटाकर गांधीनगर पोस्ट ऑफिस मार्ग पर नाले से सटकर पालिका प्रसाशन की मिली भगत से खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर को भेजा ज्ञापन।
चित्र