पुलिस हिरासत में इलाज करा रहा गैंगरेप का आरोपी अस्पताल से फरार,मचा हड़कंप

 पुलिस हिरासत में इलाज करा रहा गैंगरेप का आरोपी अस्पताल से फरार,मचा हड़कंप



सुभाष तिवारी लखनऊ


 प्रयागराज।स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दीपक पाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।अस्पताल से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं।


मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के दीपक कुमार पाल पुत्र जगन्नाथ पाल को 6 मार्च 2022 को सिविल लाइंस पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया था।जेल में बंद दीपक की अचानक तबीयत खराब होने और मुंह से खून आने के बाद जेल चिकित्सक की सलाह पर उसे 18 मई को स्वारूपरानी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रविवार सुबह ऊ 6 बजे बाथरूम के बहाने बाहर निकल गया।काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो पुलिस के उसके फरार होने का शक हुआ।घंटों तलाशने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से फरार होने की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।अस्पताल से भागने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया।


इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष का कहना है कि सुबह गैंगरेप का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग गया है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

टिप्पणियाँ