विधायक और पालिका अध्यक्ष खुद की विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे है जनता सब देख रही है - जोशी

 विधायक और पालिका अध्यक्ष खुद की विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे है जनता सब देख रही है - जोशी



भाजपा बोर्ड की कोई उपलब्धि नहीं है सिर्फ भ्रष्टाचार का कीर्तिमान जरूर स्थापित किया


आम जनता को गुमराह करने के लिए विधायक और पालिका अध्यक्ष कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे। 


कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी देकर कहा कि अगर पालिका प्रशासन ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो जल्द ही सड़क पर उतरकर आमजन के साथ आंदोलन भी करेंगे। 


आबूरोड सिरोही। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर गत दिनों स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों पर आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितt जोशी और कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विधायक व पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अमित जोशी ने कहा कि गत डेढ़ वर्ष अधिक समय में भाजपा बोर्ड की कोई उपलब्धि नहीं है हां भ्रष्टाचार का कीर्तिमान जरूर स्थापित किया है कांग्रेस के पार्षद सुनील खोत, दिनेश मेघवाल और नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह ने भी पालिका बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की खुली छूट तो इस बात से प्रदर्शित होती है कि मास्टर प्लान मैं रोक के बावजूद 20-20 फीट की गलियों में कॉम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति दी गई कई ऐसी-ऐसी स्वीकृतिया दी गई जहां पूर्व में पालिका ने ही अतिक्रमण व अवैध निर्माण को हटाया था जबकि आरोप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे हैं नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने विधायक के उस आरोप पर कड़ी आपत्ति जताई कि कांग्रेस सरकार पालिका के भाजपा बोर्ड को काम नहीं करने दे रही है जोशी ने कहा कि 6 माह के दौरान तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी से वाणिज्य स्वीकृतिया गली-गली में निर्माण और करोड़ों रुपए के भुगतान तो आसानी से हो गए और आमजन के काम नहीं हो रहा यह कहना बड़ा ही हास्य पद लगता है नगर अध्यक्ष जोशी ने शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और जगह-जगह टूटे रोड़ों को लेकर एलएनटी पर और रुडिप पर आरोप लगाने को लेकर भी कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि पालिका अध्यक्ष और विधायक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए अगर निर्माण सही नहीं हो रहे हैं तो निर्माण को आज तक क्यों नहीं रुकवाया गया हर वार्ड में गली मोहल्लों में खड़े रहकर तो इन्होंने निर्माण नहीं कराएं हैं और सफाई व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन खुद जिम्मेदार है जोशी ने तो यहां तक आरोप लगाया कि ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है और ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए पालिका के संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है गत दिनों हुए जेसीबी टेंडर प्रकरण को लेकर भी नगर अध्यक्ष जोशी ने आरोप लगाया कि जान बूझकर दो से तीन बार टेंडर को निरस्त किया गया और चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर खुलने के बाद शर्तें बदली गई सिर्फ आम जनता को गुमराह करने के लिए विधायक और पालिका अध्यक्ष कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस पार्षदों और नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी के लहजे में कहा कि अगर पालिका प्रशासन ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो जल्द ही सड़क पर उतरकर आमजन के साथ आंदोलन भी करेंगे इस अवसर पर सोशल मीडिया के संयोजक जितेंद्र मारू पार्षद सुनील खोत, दिनेश मेघवाल, नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ