सेंट पॉल्स स्कूल में कैलीग्राफी और हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 सेंट पॉल्स स्कूल में कैलीग्राफी और हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 




आबूरोड। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आबूरोड में शनिवार को केलीग्रॉफी एवं हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों के लिए कैलीग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक कलात्मक रूप में अक्षरों का लेखन किया।

वही दूसरी और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बहुत ही सुन्दर पेंटिंग्स बनाई।

दोनों ही प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता दी ओर अपनी कल्पना और कला प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गतिविधि का अवलोकन किया गया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

टिप्पणियाँ